15 हजार के लिए दो गुटों में खूनी संघर्ष पुलिस चौकी में भी भिड़े
रुद्रपुर : थोड़े से पैसे के लिए लोग एक दूसरे की जान लेने को तैयार हैं ऐसा ही मामला रुद्रपुर से आया है जहां 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर इंदिरा कालोनी में दो पक्षों में विवाद बढ़ गया जहां दोनों पक्षों में जमकर डंडे चले जहां खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह से मामले को शांत कराया लेकिन बाद में दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंच गया जहां पुलिस चौकी में भी दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए ।
पुलिस दोनों पक्षों के घायलों का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जहां सभी का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल पुलिस से पास किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आदर्श कालोनी और इंदिरा कालोनी निवासी दो युवकों के बीच 15 हजार के लेनदेन का विवाद हुआ था।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अपने अस्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत