उत्तराखंड:सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर
तीन दोस्तों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किच्छा नेशनल हाईवे-74 पर सिरौलीकलां के पास ग्राम भंगा निवासी तीन दोस्तों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो युवकों की मौत से भंगा गांव में मातम का माहौल है।
ग्राम भंगा निवासी राजकुमार सक्सेना का बेटा प्रज्जवल उर्फ कृष्णा (19) हल्द्वानी रोड पर स्थित राजेश मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। गांव का रहने वाला अर्जुन (19) शंकर फार्म के निकट डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। गांव का रहने वाला जितिन (18) दोनों का दोस्त था। रविवार की शाम कृष्णा मेडिकल स्टोर बंद कर दोनों दोस्तों के साथ बाइक पर ग्राम भंगा को निकले थे। सिरौलीकलां के पास अज्ञात वाहन से तीनों दोस्तों की बाइक टकरा गई। हादसे के बाद तीनों को आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया था। डाक्टर ने जांच के बाद प्रज्जवल को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्जुन और जितिन को जिला अस्पताल रेफर कर दियारुद्रपुर के निजी अस्पताल में अर्जुन ने भी दम तोड़ दिया। घायल जितिन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
दो युवकों की मौत की सूचना पर विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती