उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्‍टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, कार से टकराई, 5 यात्री बाल बाल बचे, पायलट घायल-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। सेरसी बडासू में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान हेलीकॉप्‍टर सड़‍क पर एक कार से टकरा गया। हेलीकॉप्‍टर में पांच यात्री सवार थे सभी सुरक्षित हैं।

Ad

केदार घाटी में एक बार फिर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. शनिवार को रुद्रप्रयाग में बड़ासु हेलीपैड के पास हेलीकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आपदा राहत टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बड़ासू हेलीपैड से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ की ओर उड़ान भरी थी. अभी कुछ ही दूर पहुंचा था कि कोई तकनीकी दिक्कत आई और देखते ही देखते हेलीकॉप्टर तेजी से नीचे आने लगा. इससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इतने में हेलीकॉप्टर सड़क पर खड़ी एक कार के पास गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग सुरिक्षत हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें