उत्तराखंड:नदी के बहाव में बहे दो हाथी मुश्किल से बची जान, ग्रामीणों ने कैद किया किया वीडियो,-देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है नैनीताल जिले में हो रही बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है,इसी बीच रामनगर के मोहान और कुमेरिया के बीच से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है,इस वीडियो में कोसी नदी का उफान और उसके बीच दो विशाल हाथियों की जद्दोजहद साफ दिखाई देती है, तेज बहाव के बीच यह दोनों गजराज बहते हुए नजर आते हैं,यह दृश्य इतना खतरनाक था कि वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने तुरंत अपने मोबाइल कैमरे में इसे कैद कर लिया.


बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है,ऐसे में जंगल के भीतर से गुजरते वक्त यह हाथी का जोड़ा नदी में उतर गया,लेकिन तेज धारा ने उन्हें बहाव में खींच लिया,हालांकि यह राहत की बात है कि दोनों हाथियों ने गजब की फुर्ती दिखाई और कुछ ही देर बाद सुरक्षित किनारे पर आ पहुंचे.


स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। जब नदी-नाले उफान पर होते हैं, तो जंगली जानवरों को पार करने में दिक्कत होती है,कई बार हिरण, सांभर और तेंदुए जैसे जानवर भी तेज बहाव में बह जाते हैं,मगर इस बार तो नजारा अलग था क्योंकि विशालकाय हाथियों को बहाव से जूझते देखना ग्रामीणों के लिए पहली बार का अनुभव था और ग्रामीण भी डर गए की कही यह हाथी बह ना जाए,लेकिन हाथियों की हिम्मत और फुर्ति से हाथी बच गए.
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं मानसून में आम हो जाती हैं,कोसी नदी जो कार्बेट टाइगर रिजर्व से होकर गुजरती है, बरसात में हमेशा उफान पर रहती है,ऐसे में जंगली जानवरों को प्राकृतिक रूप से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान नदी किनारे से गुजरते वक्त सतर्क रहें और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें.
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर दंग हैं और कई यूज़र्स ने लिखा कि यह दृश्य यह दिखाता है कि किस तरह जानवर भी प्राकृतिक आपदाओं से जूझते हैं.


कुल मिलाकर, कोसी नदी के तेज बहाव में हाथियों का फंसना और फिर सुरक्षित निकल आना न सिर्फ ग्रामीणों के लिए बल्कि हर किसी के लिए अद्भुत और सुखद अनुभव है क्योकि हाथी बच गए.
यह नजारा एक बार फिर याद दिलाता है कि प्रकृति के सामने सबसे ताकतवर जीव भी लाचार हो सकते हैं, लेकिन संघर्ष और साहस से मुश्किलों से पार पाया जा सकता है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें