उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट,कल 2 सितंबर को इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर है बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है पहाड़ों पर भूस्खलन के चलते कई जगह पर सड़के बंद है बारिश और आपदा के दृष्टिगत मौसम विभाग ने फिर से एक बार अलर्ट जारी किया है.
ऐसे में कुछ जिलों में 2 सितंबर मंगलवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं.
इन जिलों में छुट्टी के आदेश—नैनीताल,पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर,चंपावत, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली,जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक सरकारी, गैर सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 2 सितंबर मंगलवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं.
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कुछ जिले देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में भी बारिश का रेड अलर्ट किया है. जबकि गढ़वाल मंडल के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
बारिश से सबसे ज्यादा पर्वतीय जिले प्रभावित हैं. कई जिलों में बारिश से नदी-नाले उफान पर पहुंच चुके हैं. जबकि भूस्खलन की घटनाएं की दर्ज की जा रही हैं. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अन्य जिलों की अपडेट जारी है..
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,