हल्द्वानी: फायरिंग करने वाले निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष सहित दो गिरफ्तार

हल्द्वानी: पूर्व सैनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले छात्र संघ अध्यक्ष सहित एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में 10 दिन पूर्व पूर्व सैनिक पर हुई फायरिंग मामले में लालकुआं पुलिस ने छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष समेत दो और युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पूर्व सैनिक पर फायरिंग और दहशत फैलाने के मामले में अब तक 10 युवको गिरफ्तारियां हो चुकी है.
निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष गिरफ्तारी से बचने के लिए 10 दिन से फरार चल रहा था.
लालकुआं कोतवाली के हल्दूचौड़ दौलीया में 22 अक्टूबर को पूर्व सैनिक कैलाश चन्द्र पर सस्ता गला सरकारी दुकान की आवंटन को लेकर वर्तमान छात्र संघ के अध्यक्ष कार्तिक रजवार सहित 10 लोगों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी.
पूर्व सैनिक के मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि तीन कारो मे आये मोहित जोशी, राजू पाण्डे, कार्तिक रजवार, सतीस सनवाल, विजय जोशी तथा 01-02 अन्य द्वारा हमला तथा पथराव किया गया, तथा जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी.जिस पर पुलिस ने धारा191(2)(3)/109/352/351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया. पुलिस द्वारा मामले में सबसे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनो/पिस्टल मय जिन्दा कारतूस व खोखा को बरामद कर लिया गया था.
इसके बाद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसके बाद आरोपी सूरज भट्ट पुत्र मोहन चन्द्र भट्ट निवासी,हिम्मतपुर चौम्वाल बेरीपड़ाव व मोहित जोशी पुत्र कृष्णानन्द जोशी निवासी देवरामपुर को गिरफ्तार किया और उसके बाद आज कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही के तहत गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्तगण निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार पुत्र भीम चन्द पश्चिमी राजीवनगर घोङानाला थाना लालकुआँ
व प्रतीक जोशी पुत्र शंकर जोशी निवासी अमृतपुर भोरसा थाना भीमताल जिला नैनीताल हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मोटाहल्दू थाना लालकुआं जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे मुखबिर की सूचना पर मोतीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO