उत्तराखंड:नशेड़ियों का उत्पात, कार से युवक को कुचलने की कोशिश, देखें-VIDEO वायरल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून से एक खतरनाक वीडियो सामने आई है जहां जौलीग्रांट सिला चौकी के सूर्याधर झील क्षेत्र में नशेड़ियों का हुड़दंग बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक वायरल वीडियो में कार सवार कुछ युवकों द्वारा एक युवक को कुचलने का प्रयास किया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Ad

लोगों ने बताया कि हाल ही में एक स्थानीय युवती के साथ छेड़खानी की घटना भी सामने आई थी। गुरुवार को बाहर से आए कई युवकों ने होटल और रेस्टोरेंट में नशा किया, जिसके बाद आपसी कहासुनी के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने मांग की है कि बिना अनुमति शराब परोसने वाले होटल-रेस्टोरेंट और सूर्याधर झील के आसपास नशा व उत्पात करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें