हल्द्वानी:बंद घर में चोरों का धावा,ताला तोड़ 12 लाख के जेवरात और नगदी चोरी, नामकरण में जाना पड़ा भारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: एक परिवार को पड़ोस में नामकरण भारी पड़ा है. चोरों ने बड़ी वारदात की घटना को अंजाम देते हुए बंद घर का ताला तोड़ करीब 12 लाख रुपए के ज्वेलरी और ₹45000 नगदी पर हाथ साफ कर दिया है.
जानकारी के अनुसार लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के संजयनगर द्वितीय गांव में निवास करने वाली पार्वती कोरंगा के पति प्रताप सिंह कोरंगा दिल्ली में कार्यरत हैं, जबकि उनके दो बेटे जिसमें एक बेटा विदेश बहरीन में है, जबकि दूसरा बेटा जयपुर में कार्यरत है, महिला बिंदुखत्ता में अकेले ही रहती है. गुरुवार को वह गांव में ही रहने वाले अपने जेठ के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने घर में ताला लगा कर गई थी.

करीब 3 घंटे बाद दोपहर को 2:30 बजे जैसे ही वह वापस लौटी तो घर का मुख्य द्वार समेत घर में लगे तमाम ताले तोड़कर अज्ञात चोर तब तक लॉकर के अंदर से लगभग साढे 13 तोला सोने के जेवरात एवं 45000 नगदी तथा अन्य कई एफडीआर निकाल कर अपने साथ ले गए थे, घर के भीतर चोरों द्वारा सामान को इधर-उधर फेंकने एवं जेवराज चोरी हो जाने से महिला के होश उड़ गए.महिला ने 112 में कॉल करके घटना की जानकारी पुलिस दी.

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

इसके बाद मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल एवं बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह पहुंचे.उन्होंने घटना की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने कहा कि उन्होंने चोरी के खुलासे के लिए कई टीमें लगा दी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा. चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें