देहरादून में ट्रिपल मर्डर का खुलासा:प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए तीनों को मारा था, देख मर्डर मिस्ट्री

देहरादून के बड़ोवाला में ट्रिपल मर्डर मामले का पुलिस में 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी महिला का प्रेमी था।अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी।
आरोपी इतना निर्दयी था कि उसने महिला की 8 महीने की एक बच्ची और 15 साल की एक दूसरी बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों के शवों को फैक्ट्री के पीछे एक नाले में गद्दे में छुपा कर फेंक दिया।
गुरुवार को बडोवाला में बच्ची समेत मिले तीन शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी ने ही हत्या कर तीनों के शव फैक्टरी के पीछे कूड़े के ढेर में छिपाए थे। दरअसल, 25 जून को पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे एक सूखे नाले में बच्ची व एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त भी नहीं हुई कि अगले ही दिन उसके पास से ही एक और शव बरामद किया गया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी का महिला से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। मृतका आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी ओर खर्च के लिए लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। 23 जून को मृतका देहरादून आई। जहां आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली और उसकी हत्या कर दी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ बिजनौर से देहरादून आई थी। आईएसबीटी से महिला का प्रेमी तीनों को बाइक से फैक्टरी लेकर आया। जहां उसने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद दोनों बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी ओर शव को कूड़े के ढेर में छिपा दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे