हल्द्वानी: ज्वेलरी लेने आए बंटी बबली का शोरूम स्टाफ ने मनाया शादी का सालगिरह , दंपति ने ज्वेलर्स को लगाया 2.35 लाख का चूना-देखे-CCTV VIDEO

हल्द्वानी: जालसाज पति- पत्नी ने हल्द्वानी के एक जाने-माने शोरूम स्वामी को 2 लाख 35 हजार का चूना लगा दिया है. पूरे मामले में ज्वेलर्स कारोबारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद से ज्वेलर्स कारोबारियों में आक्रोश है. ज्वेलर्स कोरबारियों ने पुलिस को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है.
शहर के जाने-माने ज्वेलर्स कारोबारी संजीव जैन ने बताया कि बुधवार देर शाम उनके ज्वेलर्स की दुकान पर एक दंपति पहुंचा जहां डायमंड और ज्वेलरी लेने की बात कही उक्त व्यक्ति ने कहा कि आज हमारी शादी की सालगिरह है इसके बाद दंपती ने 235000 का डायमंड और कॉइन ख़रीदा. इस दौरान दुकान के स्टाफ द्वारा केक मंगाकर दंपति का शादी की सालगिरह भी स्टाफ द्वारा बनाई गई इसके बाद दंपति ने भुगतान ऑनलाइन किया इस दौरान उनके खाते में पैसे तो नहीं आए लेकिन मोबाइल पर पैसे आने के सक्सेसफुल मैसेज आ गया.
काफी देर तक जब अकाउंट में पैसा नहीं आया तो दंपति ने कहा कि आप लोग चिंता ना करें नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते मैसेज नहीं आए होंगे लेकिन काफी देर तक जब पैसा नहीं आया तो उक्त दंपति से फोन पर संपर्क किया गया तो केवल व्हाट्सएप कॉल पर संपर्क हो पाया उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शान भाई बताते हुए कहा कि आप चिंता ना करें आपको पैसा मिल जाएगा लेकिन अब व्हाट्सएप्प कॉल करने पर पैसे देने के बजाय धमकी दे रहा है. पूरे मामले में ज्वेलर्स कारोबारी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ है जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस ने दी है पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर ले जाएगा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO