स्टोन क्रेशर हिस्सेदारी को लेकर आधी रात को तड़तड़ाईं गोलियां एक की मौत, कनिष्ठ प्रमुख सहित तीन घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है सबसे ज्यादा अपराधों का ग्राफ उधम सिंह नगर में देखा जा रहा है जहां लगातार अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला बाजपुर से सामने आया है जहां स्टोन क्रशर की हिस्सेदारी के विवाद में आधी रात को गोलियां तड़तड़ाईं जिसमें एक की मौत हुई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको हायर सेंटर भेजा गया है वहीं घटना के बाद से बाजपुर में तनाव की स्थिति बनी हुई है ।

Ad


बाजपुर में मंगलवार की आधी रात को पिपलिया गांव में एक स्टोन क्रशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां चलने लगी वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद से अस्पताल और बाजपुर में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बाजपुर के पहाड़पुर गांव निवासी कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह का पिपलिया गांव स्थित एक स्टोन क्रशर को लेकर विवाद चल रहा है। करीब डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार की शाम नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।आरोप है कि जैसे हो डोर बेल बजाई घर के अंदर से तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी गईं। जिसमें गोली लगने से कुलवंत सिंह की मौत हो गई, जबकि कनिष्ठ प्रमुख तजिंदर सिंह, मोहित अग्रवाल, हरप्रीत सिंह घायल हो गए।

सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि तजिंदर सिंह, मोहित व हरप्रीत सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें