हल्द्वानी;तराई केंद्रीय वन प्रभाग में लकड़ी तस्करो और वन कर्मियों में फायरिंग,रेंजर सहित तीन वन कर्मी घायल

हल्द्वानी:तराई केंद्रीय वन प्रभाग रेंज अंतर्गत बेखौफ वन तस्कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं कुछ दिन पहले ही वन विभाग और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें वन विभाग ने एक लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया था. लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि जंगल में गस्त पर गए वनकर्मियों के ऊपर फायरिंग कर दीजिए से रेंजर सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं.
बताया जा रहा है की घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग की पीपल पड़ाव रेंज की है. जहां रेंजर रूपनारायण गौतम सहित दो अन्य वन कर्मियों को गोली लगी है. फिलहाल घायल वन कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी पहुंच रहे हैं.
पीपल पड़ाव के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि सूचना मिली करीब आधा दर्जन से अधिक वन तस्कर जंगल में लकड़ी काटने के फिराक में है इसके बाद टीम ने मौके पर छापामारी की तो वन तस्करों से आमना सामने हुआ जहां सभी वन तस्कर बाइक से लकड़ी काटने के उपकरण के साथ जंगल में पहुंचे हुए थे.
वन कर्मियों को देखते ही तस्करों ने फायरिंग करने शुरू कर दी जहां वन कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई. इस दौरान वन तस्कर फायरिंग करते हुए बाइक से भाग खड़े हुए फायरिंग के दौरान रेंजर रूपनारायण गौतम के साथ-साथ दो अन्य वन कर्मियों को गोली के छर्रे लगी है. घायल वन कर्मियों को रुद्रपुर अस्पताल को भेजा गया है जहां खतरे से बाहर है.
घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियो मे मचा ह्ड़कंप गया. प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग उमेश तिवारी के अलावा आलाधिकारी मौके पर है.वन विभाग के इस कार्रवाई में तस्करों की एक बाइक और पेड़ काटने की आरी जप्त किया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे