हल्द्वानी में अलग-अलग जगह पर तीन शव मिले, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हल्द्वानी: सोमवार के दिन हल्द्वानी में तीन अलग अलग जगह पर शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है
वनभूलपुरा में युवक की लाश नाले में मिली जबकि जेल रोड पर टेंपो के भीतर ही चालक का शव बरामद हुआ। वहीं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास बेरीपड़ाव में भी एक युवक का शव मिला है। दो की शिनाख्त हो गई है जबकि तीसरे की तफ्तीश की जा रही है।
सोमवार को एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी को सुबह के समय सूचना मिली कि मछली बाजार से गांधीनगर को आने वाले नाले में एक युवक का शव पड़ा है। शव को पुलिस ने नाले से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। युवक की जेब से एक डायरी मिली है। वहीं दूसरे मामले में जेलरोड के पास टेंपो के अंदर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने बचीनगर मुखानी निवासी 43 वर्षीय जीत सिंह सैनी के रूप में शिनाख्त की है। वह टेंपो चलाते थे। रविवार की शाम वह टेंपो लेकर निकले थे, मगर घर नहीं लौटे। इसके अलावा हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी के किनारे बेरीपड़ाव हल्दूचौड़ निवासी 25 वर्षीय सोनू बिष्ट बेसुध हालत में मिला। उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO