उत्तराखंड के चर्चित विधायक को जान से मारने को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी
हमेशा से चर्चाओं में रहने वाले उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।विधायक ने लस्कर कोतवाली में तहरीर दी है जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने की बात कही।
विधायक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसका आरोप उन्होंने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है। साथ ही उमेश कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।
उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा बीते विधानसभा इलेक्शन के समय से ही काफी चर्चाओं में रहे हैं. चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से उन्होंने प्रचार- प्रसार किया. जिसको लेकर भी वो काफी चर्चाओं में बने रहे. इस दौरान उन पर काफी लोगों ने छींटाकशी की थी. उमेश कुमार का पूर्व के एक विधायक के साथ है पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बार चल रहा है.
विधायक उमेश कुमार शर्मा को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं. इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से उनको धमकी दी गई है. जिसके लेकर उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह