पहाड़ के युवाओं को नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़: जिले के डीडीहाट क्षेत्र में 3 साल पहले धोखाधड़ी कर दस लाख की धनराशि हड़पने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार किया है। ठग की लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद जिले की पुलिस टीम वहां पहुंची थी। जहां गाेमतीनगर में आरोपित को धर दबोचा। जिसके बाद उसे डीडीहटा लगाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Ad


जानकारी के मुताबिक मार्च 2020 में डीडीहाट निवासी मंगल सिंह ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा था कि बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर राकेश पाण्डे उर्फ कन्हैया भगत और गिरीश चंद ने उनसे दस लाख की ठगी की है। वर्ष 2018 से ही दोनों ने उनसे नौकरी के नाम पर पैसा ले रहे थे आरोपियों ने पैसे ले लिए लेकिन नौकरी नहीं दिलाई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी गिरीश चंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है ।

राकेश पांडेय उर्फ कन्हैया भगत पुत्र विद्यासागर पांडेय निवासी ग्राम भिटौली, थाना दकौती जिला शिवान बिहार फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में 20 मार्च 2020 को डीडीहाट थाने में उसके खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में उसके सहयोगी गिरीश चंद को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया और राकेश पांडेय फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपी को पकडऩे के लिए सख्त निर्देश दिए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें