आपदा में मृतकों के स्वजनों को चार लाख मुआवजा देगी उत्तराखंड सरकार पल-पल कि अधिकारियों से ले रहे हैं अपडेट: पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा में जान गंवाने वालों के स्वजनों को चार लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भीषण आपदा में लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं भारी मात्रा में जान-माल की क्षति पहुंची है ऐसे में पर्वतीय क्षेत्र में ऐसे मकानों के लिए 1.09 लाख रुपये व मैदानी इलाकों में 95 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। साथ ही जिनके घर में मलबा घुसा है, उनको भी पांच हजार रुपये दिए जाएंगे जबकि आपदा से जान गवाने वाले परिजनों के ₹400000 का आर्थिक सहायता दी जाएगी इसके अलावा घायलों को निशुल्क इलाज करा जाएगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है लेकिन आपदा राहत बचाव कार्य काफी तेजी से चलाए जा रहा है। वायु सेना के तीन हेलीकॉप्टरों की मदद भी ली जा रही है,उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बात की है और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में अभी तक आधिकारिक तौर पर 34 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित और प्रभावित लोगों के लिए सरकार हर संभव मदद देने की कोशिश कर रही है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार