UKSSC उत्तराखंड आयोग ने इस मुख्य परीक्षा की तारीखें बदलीं, जानें अब कब होगा एग्जाम

UKPSC PCS Exam Date 2022 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कम्बाइंड स्टेट (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं. हजारों युवाओं को इससे राहत मिली है. दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त के बीच तय की थी. इस पर उम्मीदवार मांग कर रहे थे कि कम से कम दो माह का समय दिया जाए. उत्तराखंड पीसीएस मेन्स का आयोजन अब 14 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा।
उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा क्वॉलिफाई करने वाले कैंडिडेट मुख्य परीक्षा की रिवाइज्ड डेट उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, पीसीएस मुख्य परीक्षा 14 से 17 अक्टूबर 2022 तक होगी. इससे पहले मुख्य परीक्षा 20 से 23 अगस्त 2022 तक होनी थी. आयोग ने कहा है कि परीक्षा की डेट रिवाइज होने के बाद सही समय पर फिर से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 1205 कैंडिडेट क्वॉलिफाई किए हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त 318 पद भरे जाएंगे. इसमें पुलिस उप निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यकी जैसे पद शामिल हैं.इस भर्ती अभियान के द्वारा इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि भर्ती अभियान के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाती है. इसमें प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बाद रिजल्ट जारी किया जा चुका है. परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना आयोग अलग से जारी करेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार