दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी 2 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी 2 पर्यटकों की दर्दनाक मौत

Ad

पहाड़ पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं घुमावदार सड़क कई बार बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए हादसों का कारण बनता है । यही नहीं खराब मौसम के चलते रास्ते भी कई जगह पर खराब होने और सड़कों पर बोल्डर आ जाने सड़क हादसों का कारण बन रहा है।
मामला लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार देर रात करीब 11:30 बजे खाई में जा समाई। इस दौरान रात के अंधेरे में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है।बताया जा रहा है कि दिल्ली से पर्यटक लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे।

कार में तीन लोग सवार थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के पास फाइबर बैंड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना के बाद लैंसडाउन कोतवाल संतोष कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घना कोहरा होने के चलते कार का पता नहीं चल पाया। काफी देर तक पुलिस कार को ढूढ़ती रही लेकिन सफलता नहीं मिली

सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कार खाई में मिली। कार से दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने कर चैक की तो एक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी पहचान नफजगढ़ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें