उत्तराखंड के ट्रैफिक की फोटो इंटरनेट पर Viral, देशभर में हो रही है इस ट्रैफिक व्यवस्था की तारीफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के ट्रैफिक की फोटो इंटरनेट पर Viral, देशभर में हो रही है इस ट्रैफिक व्यवस्था की तारीफ

Ad

उधमसिंह नगर: सड़कों पर अधिक ट्रैफिक लोगों के लिए मुसीबत भी बन रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था की एक प्रयास की चारों तरफ सराहना हो रही है .

इस बार उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police New Idea) का भी एक प्रयास इस कदर रंग लाया है कि उसकी तारीफ सिर्फ उत्तराखंड नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। उधमसिंह नगर के काशीपुर (Kashipur Photo Got Viral On Internet) की एक तस्वीर मुंबई से लेकर दिल्ली और भारत के हर कोने में वायरल हो गई है। यहां पुलिस का साथ देने के लिए लोगों ने जो समझदारी दिखाई है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,

आपको बता दें कि इन दिनों काशीपुर के चीमा चौक रेलवे क्रॉसिंग (Kashipur cheema chowk railway crossing photo viral) की तस्वीर इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो गई है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी लोग एक लाइन में अपने वाहनों को लगाकर खड़े हुए हैं और क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले तक नज़ारा कुछ और होता था। यहां ट्रैफिक (Uttarakhand traffic police headache) को संभालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे

मगर, अब ट्रैफिक व्यवस्था मिनटों में खुद-ब-खुद ठीक हो जा रही है। हाल ही में काशीपुर में बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के कारण रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई। ऐसे में डर यह था कि पूरा शहर जाम से परेशान हो जाएगा। समस्या हुई तो खुद एएसपी अभय प्रताप सिंह (ASP Abhay Pratap Singh) ने जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने समाजसेवी संगठनों व क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ जोड़कर जागरूकता फैलानी शुरू की। आपको याद होगा कि एक ऐसी ही फोटो मिजोरम (Mizoram Traffic Sense Viral Photo) से कुछ समय पहले वायरल हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, दो दर्जनों फैसलों पर लगी मुहर, एक क्लिक में जानिए


इसी तस्वीर का एक होर्डिंग बनवाया और उस पर लिखवा दिया, “मिज़ोरम कर सकता है, तो हम काशीपुरवासी क्यों नहीं…।” इसके बाद लोग जागरूक होने लगे। बता दें कि करीब 90 फ़ीसदी लोगों ने मुहिम का समर्थन किया और क्रॉसिंग बंद होने के वक्त एक लाइन में खड़े हो गए।

एएसपी ने बताया कि सीपीयू ने इस मुहिम को सफल बनाने में बड़ा योगदान दिया है। सभी के साथ की बदौलत ही आज काशीपुर की फोटो पूरे भारत में वायरल हो रही है और सभी लोग यहां के ट्रैफिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें