तीन साल की मासूम खेलते खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंची कटकर हुई मौत
ट्रेन की चपेट में आने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई मामला टनकपुर का है जहां रेलवे ट्रैक से लगे एक घर से मासूम खेलते-खेलते वह रेलवे पटरी तक पहुंच गई थी जहां यह हादसा हुआ है पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया मूलरूप से पीलीभीत, यूपी और हाल में सैलानीगोठ निवासी वेद प्रकाश मौर्य की तीन साल की बेटी रुकमणी बुधवार को घर के आंगन में खेल रही थी। रुकमणी के भाई रुपेंद्र ने बताया कि इसी बीच रुकमणी खेलते खेलते अचानक रेलवे पटरी पर पहुंच गई जहां वह टनकपुर से बरेली जा रही डेमो स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों और आरपीएफ को जब घटना का पता चला तो उन्होंने फौरन परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
वेदप्रकाश की तीन बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से रुकमणी चौथे नंबर की थी। वेद प्रकाश सैलानीगोठ में ही सब्जी बेचते हैं।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..