हल्द्वानी का सारथी फाउंडेशन गरीबों के लिए बन रहा है मददगार जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई कंबल और रजाई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :सारथी फाउंडेशन समिति की तरफ से लगातार चल रही कंबल रजाई वितरण मुहिम में आज भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कमला आर्य की सूचना पर सारथी परिवार के सदस्य खुटानी भीमताल पहुंचे और यहां पर रह रहे नैपाल मूल के निवासियों को ठंड से बचने के लिए गर्म कंबल वितरित किए।

Ad


वितरण के उपरांत श्रीमती कमला आर्य जी ने कहा कि मुझे समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मालूम चला की सारथी फाउंडेशन समिति गरीबों में कंबल वितरण का कार्य कर रही है। इसी कारण मैंने संस्था से संपर्क किया और मैं संस्था का धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मेरी सूचना पर तुरंत आकर गरीब परिवारों को ठंड से राहत प्रदान की मैं सारथी परिवार के हर एक सदस्य का आभार व्यक्त कर भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपकी झोली को सदा भरे रहें,जिससे कि आप गरीबों एवं निराश्रितों की मदत के लिए
तत्परता से कार्य करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी


सारथी परिवार के नवीन पन्त ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि निराश्रितों एवं असाहयो की हर सम्भव मदत के लिए संस्था के सभी सम्मानित सदस्य संकल्परत कार्य कर रहे हैं
जिसके लिए सभी जनों का धन्यवाद कर आभार ब्यक्त किया।
सारथी परिवार के ज्ञानेन्द्र जोशी जी एवं दीप्ती चूफाल ने उपस्थित सभी नेपाली मूल के लोगों को आस्वस्त किया की सारथी फाउंडेशन परिवार सदा आपके साथ हैं
आज के कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में नैपाल मूल के प्रकाश थापा,विनोद थापा,तिलक थापा,विशाल साही,सरला साही,बबिता साही,आदि लोग उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दीप्ति चुफाल आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें