उत्तराखंड में नशा तस्करों के एनकाउंटर का दौर जारी, ऑपरेशन लंगड़ा ,पुलिस मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एनकाउंटर अभियान जारी है उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के यूपी सीमा से लगे मझोला इलाके में पुलिस और स्मैक तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में स्मैक तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस टीम ने तस्कर को 280 ग्राम स्मैक व अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी स्मैक तस्कर तारिक इस्लाम नगर खटीमा के निवासी है. घायल स्मैक तस्कर को पुलिस टीम ने खटीमा उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया है. गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में दर्ज विभिन्न मुकदमों के चलते गैंगस्टर भी लगाई गई है.

Ad

खटीमा कोतवाली के मझोला क्षेत्र में आज रूटीन चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखते ही बाइक सवार मौके से भागने लगा है,जिसके बाद पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया तो बदमाश बाइक छोड़कर नाले की तरफ भाग गया और पुलिस से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर कर दिया…जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को गोली मार कर घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया…प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है की घायल बदमाश एक शातिर नशा तस्कर और गैंगस्टर है,जिस पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं… तलाशी के दौरान पुलिस ने घायल तस्कर के पास से 280 ग्राम स्मैक भी बरामद की है…


बहरहाल जनपद में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला पुलिस के मुखिया का चार्ज लेने के बाद तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर अब तक 18 बदमाशों को काउंटर में गोली मार कर जिले में कानून का इकबाल बुलंद कर चुकी है।

तस्कर ने भागते समय गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें गोली पैर में लगने से तस्कर घायल हो गया. जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया, घायल से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इसका नाम तारीक पुत्र मुस्तकीन है, जो इस्लामनगर खटीमा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार घायल स्मैक तस्कर पर पूर्व में भी एनडीपीएस के मुकदमे पंजीकृत हैं. साथ ही गैंगस्टर का भी अपराध पंजीकृत है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें