उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी…रहे सतर्क

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
प्रदेश में मानसून आने के बाद से पर्वतीय इलाकों में हो रही तेज बारिश परेशानी का कारण बन रही है। आज (शुक्रवार) भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों मे तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भारी बारिश से भूस्खलन जैसी घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.
देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भार बारिश का अंदेशा जताया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो दो जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,