Nainital News:इधर मां को आया एक अज्ञात युवक का फोन, उधर बेटी ने लगा ली फांसी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पढ़ाई करने वाली एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवती घर के अंदर दरवाजे की चौखट से बंधे फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Ad

जानकारी के अनुसार कैंचीधाम तहसील की मूल निवासी 18 वर्षीय युवती नैनीताल के तल्लीताल धर्मशाला पुराना कोयला टाल के समीप एक घर के ग्राउंड फ्लोर में रहती थी। यहां अधिवक्ता के घर में रहकर वह 12वीं में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की सुबह देर तक जब युवती ने दरवाजा नहीं खोला तो अधिवक्ता पीछे के रास्ते उसको देखने गए। वह फस्ट फ्लोर से उतर कर ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे तो उसको अंदर जाते ही युवती दरवाजे की चौखट पर बंधे फंदे से लटकी मिली। यह देख अधिवक्ता ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर एसआई सतीश उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां युवती फंदे पर लटकी थी।

पुलिस ने शव को फंदे से निकाल कर कब्जे में ले लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान मामा ने कहा कि घटना के बाद युवती की मां को अज्ञात युवक का कॉल आया था। जिसमें उसने युवती के आत्महत्या करने का पता होने की भी बात कही है।
एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें