हल्द्वानी: राजा दशरथ की भूमिका में विधायक,तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पंडाल-VIDEO

हल्द्वानी में चल रही पारंपरिक रामलीला में शुक्रवार की रात। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।हल्द्वानी के ऊँचापुल मैदान में आयोजित भव्य रामलीला मंचन में शुक्रवार को अयोध्या के राजा दशरथ का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके संवाद और भाव-भंगिमाओं को देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्षों पुरानी इस परंपरा में पिछले कई सालों से विधायक बंशीधर भगत राजा दशरथ की भूमिका में पार्ट खेल रहे हैं, विधायक भगत ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और आस्था का विषय है उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा का प्रतीक है, और इसमें शामिल होना सौभाग्य की बात है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
