उत्तराखंड: छात्र संघ चुनाव में फायरिंग में गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली-VIDEO

खुलेआम फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गगन रतनपुरिया पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने देर रात अस्पताल पहुंचकर आरोपी से बात की।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 24 सितंबर को रुद्रपुर कालेज में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर दरऊ निवासी गैंगस्टर गगन रतनपुरिया ने तमंचे से हवाई फायर झोंके दिया जिससे कालेज में अफरातफरी का माहौल रहा। उन्होंने बताया कि इस मामले में 25 सितंबर को 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बाकी की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गगन रतनपुरिया सरेंडर करने के प्रयास में किसी व्यक्ति से मिलने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। शक्तिफार्म क्षेत्र में पहुंचते की पुलिस ने गगन को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी करवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया उसके एक पैर में गोली गई। जिसे सितारगंज अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद एसएसपी रुद्रपुर से घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। एसएसपी का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान चार राउंड फायरिंग हुई। जिले में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,