यूओयू में एमबीए,एमसीए व टूरिज्म के कोर्स फिर से शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा पुनः दूरस्थ्य शिक्षा विधि (ओडीएल) द्वारा एमबीए, एमसीए व टूरिज्म में पीजी डिप्लोमा व पीजी सार्टिफिकेट शुरू करने की मंजूरी दे दी है। उक्त सभी पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू किये जाएंगे। इसके अलावा बी.लिब व विशिष्ट बीएड़ के दो कोर्सों को भी जल्द मंजूरी मिल जाएगी।


एआईसीटीई द्वारा यूओयू में चार कोर्सों को पुनः संचालित करने की मंजूरी मिल गयी है। इन कोर्सों को पूर्व में ओडीएल माध्यम से संचालित करने के लिए एआईसीटीई द्वारा रोक लगाई गयी थी। लेकिन विश्वविद्यालय के विशेष प्रयास के बाद एआईसीटीई ने इन्हें पुनः संचालित करने की अनुमति दे दी है। अब यह सभी कोर्स इसी सत्र से शुरू हो पायेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में जल्द ही बी.लिब व विशिष्ट बीएड़ के दो कोर्सों की भी अनुमति भी मिल जाएगी, जिनकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस संबंध में कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा को घर-घर उच्च पहुंचाने के लिए उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय कृत संकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई की जल्द ही विश्वविद्यालय को “नैक” की मान्यता भी मिल जायेगी। इस प्रक्रिया में नैक द्वारा विश्वविद्यालय की आईआईयूए स्वीकार कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय दूरस्थ्य शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करेगा, इसके लिए पूरे प्रयास किये जा रहे है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें