महिला को तेंदुए ने मौत के घाट उतारा बचाने आए कुत्ते को भी उठा ले गया तेंदुआ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शनिवार शाम नानकमत्ता के सरोजा जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई है यही नहीं महिला को बचाने के लिए गया कुत्ते को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया जहां तेंदुआ कुत्ते को उठा कर जंगल में ले गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तो वही तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में रोष है।

Ad

बताया जा रहा कि ग्राम
ध्यानपुर निवासी 28 वर्षीय आरती चंद्र पत्नी राम चंद्र शनिवार शाम चार बजे के आसपास कुछ महिलाओं के साथ सरोजा जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस दौरान झाडिय़ों में छिपे तेंदुए ने आरती पर हमला कर दिया। यह देख साथी महिलाओं ने शोर मचाया तो तेंदुए की ओर उनके साथ आया हुआ कुत्ता दौड़ पड़ा। इस दौरान तेंदुआ महिला को छोड़ो कुत्ते को उठाकर अपने साथ जंगल में ले गया। तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिससे उसकी मौत हो गई।
बाद में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान महिला के गर्दन पर तेंदुए के हमले के निशान पाए गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक भी पहुंच पूरे मामले की जानकारी जुटाई वही ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें