लालकुआं: रेलवे डीआरएम स्टेशन का किया निरीक्षण लालकुआं और हल्द्वानी रेलवे विस्तारीकरण में आ रहे अतिक्रमण पर हुए सख्त

लाल कुआं पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम इज्जत नगर मंडल आशुतोष पंत लालकुआं रेलवे स्टेशन का निक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन विस्तारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेशन के विस्तारीकरण में जो भी अतिक्रमण बनेगा उसको रेल प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा । नगीना कॉलोनी में रेलवे द्वारा अतिक्रमण चिन्हित किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर रेलवे की भूमि हो तो रेलवे को अपने भूमि को अधिग्रहण करने का अधिकार है और जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण चिन्हित कर हटाया जाएगा पूरे मामले में जिला प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हल्द्वानी स्टेशन के विस्तारीकरण में आ रहे अतिक्रमण का मामला हाईकोर्ट में होने पर चलते हैं और कोविड-19 चलते हैं मामला लटका हुआ है स्टेशन विस्तारीकरण में देरी हो रही है न्यायालय का फैसला का इंतजार किया जा रहा है फैसले के बाद विस्तारीकरण का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाल कुआं में पिट लाइन का विस्तारीकरण किया जाना है जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर रेलवे विस्तारीकरण का काम किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार