भीमताल में किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

भीमताल कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित के परिजन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की करवाई की है। रविवार शाम पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने भवाली और भीमताल कोतवाली क्षेत्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र निवासी एक किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया पूरे मामले में थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है । पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कमलेश और विनय कुमार के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे