हल्द्वानी: चौकी इंचार्ज को शराब पीकर गाली गलौज करना पड़ा भारी एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :ड्यूटी के दौरान में शराब पीकर अपने ही सिपाहियों के साथ गाली-गलौज करना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया है पूरे मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि एसआई ललित कुमार पांडेय हीरानगर चौकी के चौकी प्रभारी हैं। शिकायत मिली थी कि सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी ललित कुमार पांडेय शराब पीकर चौकी पहुंच गए और सिपाहियों पर रौब गालिब करने लगे।

चौकी में मौजूद सिपाहियों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो ललित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद सिपाहियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। आनन-फानन में कोतवाली से कुछ और सिपाही मौके पर जा पहुंचे। जिसके बाद ललित को मेडिकल कराने के लिए बेस अस्पताल लाया गया। इधर, शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने सीओ सिटी भूपेंद्र धौनी से मामले की रिपोर्ट मांगी। शिकायत सही पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से ललित कुमार पांडे को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें