हल्द्वानी की महिला ने अवैध संबंधों की शक पर शिक्षक पति और महिला टीचर की स्कूल में कर दी धुनाई

हल्द्वानी के रहने वाली एक महिला ने अपने शिक्षक पति और स्कूल की शिक्षा के बीच अवैध संबंध के शक में पति के स्कूल पहुंच गई जहां पति और महिला को एक साथ देखा उसका पारा गरम हो गया और शिक्षक पति और महिला टीचर की जमकर धुनाई कर दी। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है जहां सरकारी स्कूल में उस वक्त हंगामा हो गया जब शिक्षक पति के स्कूल में ही तैनात महिला टीचर के साथ अवैध संबंधों के शक में महिला ने दोनों की पिटाई कर दी। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हल्द्वानी के एक गांव निवासी महिला सोमवार को एकाएक विद्यालय पहुंच गई। महिला को शक था कि उसके शिक्षक पति और एक प्रशिक्षु शिक्षिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान महिला ने पति और शिक्षिका को साथ बैठे भी देख लिया। इससे महिला का पारा सातवें आसमान में पहुंच गया।
महिला ने आव देखा न ताव, पति की धुनाई कर दी। महिला यहीं नहीं रुकी, पति के बाद प्रशिक्षु शिक्षिका पर हाथ छोड़ दिए। इससे विद्यालय में हंगामा खड़ा हो गया। महिला का कहना था कि उनके दो बच्चे हैं। पति के व्हाट्सएप चेटिंग से उसे अवैध संबंधों का पता चला। उन्होंने इस संबंध में कई बार मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को शिकायत भी की, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। आरोप लगाया कि पति आए दिन उसका मानसिक उत्पीड़न करता है। महिला ने एक बार फिर सीईओ को शिकायत देकर कहा कि उनके पति और प्रशिक्षु शिक्षिका उसके व बच्चों के खिलाफ कोई अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई
सरकारी स्कूल की इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। अभिभावकों का कहना है कि इससे विद्यालय का माहौल खराब होगा। बच्चों पर इसका विपरित असर पड़ेगा। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे