Nainital News:पेट दर्द का उपचार कराने पहुंची किशोरी निकली गर्भवती

अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची 16 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का पता चलने से परिजनों में खलबली मच गई। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को भवाली कोतवाली क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द हुआ। इस पर किशोरी अपनी मां के साथ बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंची। पेट में दर्द के कारण का पता लगाने के लिए डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा। अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट में किशोरी एक महीने की गर्भवती निकली।
किशोरी के गर्भवती होने की खबर से परिजन सदमे में हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी व मां से इस संबंध में पूछताछ की। मामले में पूछताछ के बाद भवाली कोतवाली में मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे