एसटीएफ ने सितारगंज में हथियार तस्कर को दबोचा दो पिस्टल व दो तमंचे बरामद

ख़बर शेयर करें

सितारगंज :उत्तराखंड अवैध हथियारों का अब अड्डा बनता जा रहा है पूर्व में एसटीएफ ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ताजा मामला सितारगंज से सामने आया है जहां स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) प्रभारी एमपी सिंह की अगुवाई में टीम की अगुवाई में मंगलवार को सूचना पर टीम ने सितारगंज के किच्छा रोड के ग्राम लौका के पास से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

तलाशी लेने पर पीलीभीत रोड के ग्राम नकटपुरा निवासी फैज खांन पुत्र असलम खांन के कब्जे से 32 बोर के दो अवैध पिस्टल व दो 315 बोर के तमंचे बरामद हुये। मामले में एसटीएफ ने आरोपित फैज के खिलाफ कोतवाली में अवैध शस्त्र रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

एसटीएफ की गिरफ्त में आये फैज खान ने पूछताछ में कई अहम राज उगले है। आरोपित फैज खान वांछित आरोपित के साथ मिलकर पूरनपुर से अवैध हथियारों की खरीद करता था। 20 हजार में खरीदा असलहा आरोपित 35 से 40 हजार रुपये में बिक्री करता था। पूछताछ में एसटीएफ को पता चला है कि फैज ने सरकड़ा मार्ग व पहाड़ के खरीदार को सप्लायी दी है।
आरोपित फैज के खिलाफ कोतवाली में अवैध शस्त्र रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें