इंद्रा अकैडमी में खेल उत्सव की धूम, वार्षिक खेल समारोह में बच्चों ने दिखाया दमखम-VIDEO
हल्दूचौड़ इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दुमका बंगर उमापति, हल्दूचौड़ में वार्षिक खेल समारोह के अवसर पर भव्य खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स खिलाड़ी रघुवर दत्त जोशी, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त वायरलैस अधिकारी हरीश चंद्र जोशी, विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला जोशी, प्रबंधक उमाशंकर जोशी एवं प्रेम शंकर जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा वंदना एवं योग प्रदर्शन से हुई। इसके उपरांत दौड़, कबड्डी, खो-खो तथा गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
800 मीटर दौड़ में जीवन मेहरा, मोहित सिंह बिष्ट एवं भूमि दुमका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आशुतोष सनवाल, आदित्य बिष्ट एवं प्रियांशी बिरखानी द्वितीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में चिराग जग्गी, नैतिक दुमका एवं चेतना जोशी प्रथम तथा धीरज पाठक, कार्तिक खोलिया एवं वेदिका दुमका द्वितीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में स्नेह सूठा, मानसी रावत, सिद्धार्थ सोनी, नैतिक जोशी, हिमानी बोथयाल, चैतन्य पांडे, दिव्यांश जोशी, रितेश जोशी, अंजू भट्ट एवं रूही पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गरिमा भट्ट, महेंद्र सिंह खत्री, विनीता पांडे, उर्वशी फुलारा, शिवांग आर्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में वैष्णवी नेगी, आदित्य कबडवाल एवं मोहित पाठक प्रथम तथा यशोदा निओलिया, राहुल सिंह धपोला एवं प्रियांशु नगरकोटी द्वितीय स्थान पर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में साहिल सजवान, रोहित कांडपाल, आयुष सिंह रौतेला, कार्तिक जोशी, गणेश सिंह धपोला, रजत सुनाल एवं दीपांकर दुमका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को 27–24 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि रघुवर दत्त जोशी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। विशिष्ट अतिथि हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में टीमवर्क, संयम और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकगण, पत्रकार तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वार्षिक खेल समारोह बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत एवं यादगार अनुभव साबित हुआ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती