हल्द्वानी में खेलते-खेलते सीढ़ी के कपड़े के फंदे पर झूली मासूम, थर्टी फर्स्ट की रात हुआ दर्दनाक हादसा
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर पुलिस चौकी के रामपुर रोड स्थित राजारानी विहार में थर्टी फर्स्ट की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां 12 साल की बच्ची की खेलते खेलते मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्ची घर में खेलते समय सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े से उसके गले में फंदा लग गया। घटना के बाद परिवार वाले अस्पताल लेकर जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी।इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार, राजारानी विहार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की 12 साल की पुत्री बुधवार की रात घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह सीढ़ी की रेलिंग पर बंधे कपड़े के फंदे के संपर्क में आ गई। दुर्भाग्यवश वह इसमें लटक गई। परिवार वाले तुरंत उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें बच्ची खेलते हुए दिखाई दी। इस दौरान सीढ़ी के रेलिंग में लगे कपड़े से बच्ची के गले में फांस बन गई। 12 साल की बच्ची की दृर्घटनावश हुई मृत्यु से परिवार के लोगों में मातम पसरा हुआ है।कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि घर में लगे परिवार वालों के आग्रह पोस्टमार्टम नहीं करने की मांग की थी जिस पर मजिस्ट्रेट जांच के बाद बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं किया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,