उत्तराखंड में रफ्तार का कहर, बस में 6 महिलाओं को कुचला, एक की मौत
उत्तराखंड में रफ्तार की कहर देखा गया उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मंगलवार दो जुलाई को बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने 6 महिलाओं को रौंदा दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच महिलाओं गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एलायंस कॉलोनी के पास हुआ है। बताया जा रहा है सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती है, जो फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए सड़क किनारे ऑटों का इंतजार कर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी सी मच गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल सभी को जिला हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रुद्रपुर एसपी सीटी मनोज कत्याल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि सभी महिलाएं दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. हादसे में मरने वाली महिला का नाम मीनू मिस्त्री है. वहीं पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है, जिससे अभी पूछताछ की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी