शर्मसार:जेठ ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म, फोटो व वीडियो बनाकर धमकाया ,आरोपी जेठ पहुंचा सलाखों के पीछे

उत्तराखंड देवभूमि एक बार फिर से शर्मसार हुआ है जहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है पिथौरागढ़ जनपद के थाना जाजरदेवल से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक ग्राम मढ़सौन, सौनपट्टी निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि 13 जुलाई को उसके जेठ घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया यहां तक कि किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगा. अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने जब अपने मायके पक्ष को को बताया तो मायके पक्ष ने जब पूछताछ की तो उल्टा उनको भी मारने की धमकी दे दी.
अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस ने दी जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में हैं जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ धारा 376 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेठ निवासी ग्राम मढ़सौन, सौनपट्टी को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी जेठ को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे