Uttarakhand:होटल में सेक्स रैकेट 12 से ज्यादा युवक और युवतियां गिरफ्तार

पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ किया है. सेक्स रैकेट काशीपुर के एक होटल में चल रहा था. मौके पर छापा मारकर टीम ने 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए है.
सेक्स रैकेट काशीपुर के एक होटल में चल रहा था। मौके पर छापा मारकर टीम ने 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में भी पकड़े गए है।
पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काशीपुर के एक होटल में गलत काम होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उधमसिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी जीतो काम्बोज के नेतृत्व में एक टीम काशीपुर भेजी गई।
टीम ने काशीपुर के आवास विकास मोड़ इलाके में स्थित होटल में छापा मारा तो वहां हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम ने युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके अलावा वहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल को मालिक को गिरफ्तार कर कई महिलाओं और युवतियों का रेस्क्यू किया। इसके अलावा पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO