देखिए पूर्व सीएम हरीश रावत हाथ में तिरंगा लेकर किस तरह से देशभक्ति गीतों पर थिरके (VIDEO)

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार: उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शामिल हुए. इस दौरान हरीश रावत हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीत पर जमकर थिरके।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने कभी तिरंगे को माना नहीं, तिरंगे में श्रद्धा नहीं रखी, तिरंगे को कभी हाथ में पकड़ा नहीं। यदि आज वो लोग हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। यह लोग देर आये, दुरुस्त आये और अच्छा आये हैं। यह बात उन्होंने तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से कही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand:धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, X पर ट्रेंड हुए महत्वपूर्ण फैसले

बुधवार को हरिद्वार में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हुई। दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा हरिद्वार शिवमूर्ति पर समाप्त हुई। यात्रा में हरीश रावत समेत हरिद्वार के कांग्रेसियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:नशेड़ी रईसजादे कार चालक गौवंशियों के झुंड को मारी टक्कर,एक गाय की मौत कई घायल,-देखे-VIDEO

बिहार (Bihar) में हुए सत्ता परिवर्तन पर हरीश रावत ने कहा यह एक शुभ लक्षण है। लोकतंत्र में बदलाव आ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जो भाजपा (BJP In Bihar) के साथी सहयोगी रहे, गठबंधन के लोग रहे हैं, वह लोग अब घुटन महसूस कर रहे हैं।
कुछ घुटन से बाहर निकल रहे हैं। भाजपा का गठबंधन टूट रहा है। पहले पीडीपी (PDP) निकली, अकाली दल निकला फिर शिवसेना (Shiv Sena) निकली और अब जेडीयू (JDU) निकल गया है। वही जो महाराष्ट्र में हुआ है। मैं कहना चाहता हूं कि महाराष्ट्र में भी शिंदे सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकेगी।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें