Uttarakhand News:नहीं माने घरवाले..मर रही हूं’ प्रेमी को मैसेज कर लड़की ने उठाया आत्मघाती कदम,आशिक दरवाजे पर पहुंचा तो उड़े होश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रेमी का प्यार नहीं मिला तो प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठाया है सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां प्रेमी से शादी नहीं होने पर एक युवती ने अपने प्रेमी को मोबाइल आत्महत्या करने की मैसेज डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Ad

बताया जा रहा है कि युवती के परिवार वाले प्रेमी से शादी करने से मना कर लिया इसके बाद युवती ने घर में रखे जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि थल थाना क्षेत्र के देवलथल क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.आत्महत्या करने से पूर्व युवती ने प्रेमी को मैसेज कर दिया था. प्रेमिका के मैसेज के बाद युवक अपने परिजनों को लेकर युवती के घर पहुंचा और युवती के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेसुध अवस्था में मिली.इसके बाद प्रेमी उसे बचाने के लिए जिला अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक युवती का दूसरे गांव निवासी 21 वर्षीय युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.युवती ने जब अपने परिजनों से प्रेमी के साथ विवाह करने का प्रस्ताव रखा तो परिजनों ने मना कर दिया. इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और परिजनों के शादी के लिए नहीं मानने का मैसेज प्रेमी को भेजा.उसने मैसेज में लिखा कि परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं इसलिए वह आत्महत्या कर रही है.

पुलिस का कहना है कि युवती और युवक के मैसेजों को देखने के आधार पर पता चला है कि उनका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है.युवती के परिजनों का शादी के लिए मना करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए थल थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें