Uttarakhand News:दुष्कर्म की शिकार किशोरी हुई गर्भवती बच्चे को दिया जन्म

उत्तराखंड में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जहां किशोरी गर्भवती के बाद बच्चों को जन्म दिया है ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।.
राजकीय चिकित्सालय से एम्स रेफर की गई किशोरी ने बच्चे को जन्म दे दिया है.बताया जा रहा की शहर निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची. जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि यह दर्द सामान्य नहीं है, बल्कि किशोरी के गर्भवती होने की वजह से हो रहा है. यह जानकारी आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
सकते में आए परिजन काफी देर तक असमंजस में रहे कि आखिरकार अब क्या किया जाए।कुछ देर में डाक्टरों की टीम ने किशोरी की हालत को नाजुक बताते हुए एम्स रेफर कर दिया। जहां उसने बीते रोज बच्चे को जन्म दिया।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कोतवाल केआर पांडेय ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि जनवरी माह में उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,