Uttarakhand News: डॉक्टर की घिनौनी हरकत महिला से दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

महिला ने डॉक्टर पर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी का मामला दर्ज करा है। पूरा मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। मामला उधम सिंह नगर का है जहां एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 21 माह पहले जिला रामपुर यूपी के ग्राम कैमरी निवासी एक डॉक्टर और उसकी पत्नी पीड़िता के घर आए।

उसने डॉक्टर को चार हजार प्रति माह किराये पर मकान दिया। अक्तूबर 2022 में डॉक्टर की पत्नी मायके गई थी। तभी डॉक्टर अचानक उसके कमरे में आ गए। डॉक्टर ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। मोबाइल फोन में वीडियो भी बनाई। विरोध करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


घटना के एक सप्ताह बाद डॉक्टर मकान छोड़ कर चला गया। उसने अज्ञात लोगों को उसके घर भेजकर धमकी दिलाई। पीड़िता ने दो जनवरी 23 को सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में तहरीर दी। डाक के माध्यम से एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को तहरीर भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

फिलहाल पुलिस आरोपी डॉक्टर के खिलाफ 354, 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें