Uttarakhan: बीच सड़क पर कार धू-धू कर जली, मची अफरा तफरी-देखे-VIDEO
गर्मी का तापमान बढ़ते ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं..ताजा मामला देहरादून से सामने आया है जहां रविवार दोपहर थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत सिनर्जी हॉस्पिटल के नजदीक का है.जहां सड़क पर खड़ी एक टैक्सी नंबर की कार में अचानक भीषण आग लगने से कुछ देर सड़क पर सनसनी का माहौल रहा. तेज धूप के तापमान में कार देखते-देखते आग की लपटों में तब्दील होकर धूं-धूं कर अंदर-बाहर जलने लगी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिनर्जी हॉस्पिटल से महज़ से 100 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा सड़क किनारे खड़ी कार में देखते ही देखते आग इस कदर अचानक फैल गई कि कुछ देर तक सड़क के दोनों ओर जाने वाले ट्रैफिक के लोग सकते में आ गए..आग की लपटें इतनी तेजी से ऊपर की ओर फैलती गई कि,उसकी चपेट में बिजली और केबल जैसे तारें भी जलने लगी..
वही आग की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची फायर कर्मियों ने काफी देर तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया,लेकिन आग उसके बावजूद फैलती रही.हालांकि कुछ देर के मशक्कत के बाद फायर टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया.
लेकिन तब तक कार का काफी सारा हिस्सा अंदर और बाहर जलकर ख़ाक हो चुका था. उधर इस आग की घटना में गनीमत यह रहा कि इस हादसें में कोई जानमाल का खतरा नहीं हुआ,और नाही आग से आसपास कोई बड़ा नुकसान हुआ..फिलहाल थाना केंट पुलिस इस घटना में आग लगने की जांच में जुटी हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन