हल्द्वानी:शराब पीने पर विवाद हुआ तो दोस्त के दोस्त के सीने में मारी गोली हालत गंभीर
हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी. घटना देर रात की बताई जा रही है फिलहाल गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का का रहने वाला है किशोर आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है ।
किशोर15 दिन पहले हल्द्वानी टीपी नगर अपने दोस्त के घर आया हुआ था.बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे.इसी बीच किशोर और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. इस दौरान एक युवक ने किशोर के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया. साथी युवक गंभीर हालत में युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर देर रात उसको बरेली हायर सेंटर को रेफर किया है.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है आरोपित की पहचान कर ली गई है उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं जिस छत पर गोली चली है वह सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है. युवा की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती