Uttarakhand:हाईवे पर चलती लग्जरी कार में लगी आग, मची अफरातफरी, चालक ने कूदकर बचाई जान-देखे-VIDEO

हाईवे पर चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है मामला उत्तराखंड के हरिद्वार श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। कार में सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एक कार हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी।
देखते ही देखते कार चालक के आंखों के सामने आग का गोला बन गई. इसी बीच श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि उसकी कार को दूसरी कार टक्कर मारकर चला गई थी, जिसका पीछा करने पर उसके कार में आग लग गई।
घटना सोमवार दोपहर बाद की है जहां क्विड कार नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी. तभी कांगड़ी में स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक उसमें आग लग गई. आग लगता देख चालक अमन कुमार निवासी कुर्बालियन, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर (यूपी) हाल निवासी रोशनाबाद (हरिद्वार) ने तत्काल बाहर निकलकर खुद को बचाया।
सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर वाहन की आग को बुझाया गया। वाहन में अमन कुमार अकेले बैठे थे। बताया कि चंडी चौक के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसका तेजी से पीछा करते हुए वह यहां तक पहुंचे थे। अत्यधिक गर्मी और गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण आग लगना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। वाहन को साइड लगा दिया है। कोई जनहानि नहीं है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,