रामनगर :तिनके की तरह नाले में बही जीप चालक ने कूदकर बचाई जान ….देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर:उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर हैं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को नदी और नालों में बरसात के दौरान नहीं जाने की अपील कर रहा है उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर नालों में पार कर रहे हैं ।

Ad


ऐसा ही मामला रामनगर से आया है जहां क्यारी गांव के पास होकर बहने वाले खिचड़ी नाले का जलस्तर भी शुक्रवार को अचानक बढ़ गया. तभी पानी में फंसी जिप्सी नाले में बह गई. हालांकि ड्राइवर ने जैसे-तैसे कूद कर अपनी जान बचा ली. घटना तड़के पांच बजे के आसपास की बताया जा रहा है कि जिप्सी चालक पर्यटकों को लेने के लिए होटल जा रहा था. तभी उसकी जिप्सी खिचड़ी नाले में फंस गई. चालक जिप्सी को निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक खिचड़ी नाले का जलस्तर बहुत बढ़ गया।


पानी का बहाव देख चालक ने जिप्सी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली यदि थोड़ी सी भी देर हो जाती तो चालक भी जिप्सी के साथ बह जाता है । इस दौरान पानी का बहाव इतना तेज था कि जिप्सी तिनके की तरह पानी में बहती चली गई पानी का वेग इतना तेज था कि जिप्सी पलटें खाती हुई नाले में बह गई. कुछ दूर जाकर एक पत्थर पर अटक गई. मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से जिप्सी की बाहर निकाला।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें