हल्द्वानी : राजीव गांधी की जयंती पर स्वराज आश्रम में विधानसभा दावेदारी कर एक दूसरे पर आगबबूला हुए कांग्रेसी देखें(वीडियो)

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में आज स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के दौरान इकट्ठा हुए कांग्रेसी हल्द्वानी विधानसभा सीट से दावेदारी को लेकर एक दूसरे के खिलाफ आग बबूला हो गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल भारती ने अपने संबोधन के दौरान यह बात कर डाली कि इन्दिरा ह्रदयेश के बाद उनके पुत्र सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी विधानसभा के प्रबल दावेदार हैं, किसी में कोई दम नहीं कि वह दावेदारी कर सकें, उन्होंने यह बात तक कह डाली कि किसी माई के लाल में दम नहीं कि वह हल्द्वानी विधानसभा से दावेदारी कर सके।जिसके बाद वहां बैठे तमाम वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा कर दिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर भी आग बबूला हो गए और कहा कि हम भी हल्द्वानी से दावेदार हैं,
तो वहीं महिला कांग्रेस की तरफ से शशि वर्मा, शोभा बिष्ट ने खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर दी और सभी काफी उत्तेजित हो गए और एक दूसरे के साथ विधानसभा की दावेदारी को लेकर हंगामा करने लगे।
विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है, हल्द्वानी विधानसभा सीट से कई दावेदार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आज स्वराज आश्रम में हुई घटना कांग्रेस की अंदर की गुटबाजी ने पूरी तरीके से सबके सामने पार्टी को पोल खोल कर रख दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार