रामनगर: पर्यटकों की कार बही नाले में.. देखिए वीडियो कैसे बची जान वीडियो

ख़बर शेयर करें

रामनगर:- बारिश के चलते अचानक धनगड़ी नाले में आई पानी से पर्यटकों की कार बह गई सवार युवकों ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान
बता दें कि रामनगर से 18 किलोमीटर दूर धनगड़ी नाले में हर साल बरसात के मौसम में कोई ना कोई हादसा होता हुआ आया है. लोग अपनी जान की परवाह किए बिना धनगड़ी के उफनते हुए नाले में अपने वाहनों को डाल रहे हैं और मौके पर इनको रोकने वाला कोई भी स्थानीय प्रशासन या पुलिस का कोई भी नुमाइंदा मौके पर मौजूद नहीं रहता. जिसकी वजह से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं.

गुरुवार लगातार हो रही बारिश से धनगड़ी का नाला अपने उफान पर था तभी एक कार सवार युवक ने अपनी कार संख्या uk18h1778 राहुल शर्मा निवाशी काशीपुर ने अपनी आल्टो k10 कार नाले में डाल दी, जिससे कार बहने लगी, कार में राहुल शर्मा के साथ ही 5 लोग सवार थे, कार बहता देख सभी ने कार के ऊपर चढ़कर व स्थानीय लोगो की मदद से अपनी जान बचाई जिससे एक बड़ा हादसा होने से रह गया. तेज बहाव व बहते हुए नाले में कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहनों के वाहन डालने से कई ऐसे हादसे इस धनगढ़ी नाले में पहले भी हो चुके हैं जिनको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है. बता दें कि धनगढ़ी के नाले के पास ही आपदा प्रबंधक द्वारा भी एक गेट लगाया गया है जिस को बताया जाता है कि जब ये धनगड़ी नाला अपने रौद्र रूप में होता है तो इस गेट को बंद कर वाहनों को नाले में जाने से रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

और सूत्र बताते हैं कि वहां पर एक पुलिसकर्मी भी नाला आने पर तैनात रहेगा लेकिन कई बार ऐसे हादसे होने के बाद भी कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं दिखता शायद प्रशासन को और किसी बड़े हादसे का इंतजार है.

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें