रामनगर: पर्यटकों की कार बही नाले में… देखिए video कैसे बची जान वीडियो
रामनगर:- बारिश के चलते अचानक धनगड़ी नाले में आई पानी से पर्यटकों की कार बह गई सवार युवकों ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान
बता दें कि रामनगर से 18 किलोमीटर दूर धनगड़ी नाले में हर साल बरसात के मौसम में कोई ना कोई हादसा होता हुआ आया है. लोग अपनी जान की परवाह किए बिना धनगड़ी के उफनते हुए नाले में अपने वाहनों को डाल रहे हैं और मौके पर इनको रोकने वाला कोई भी स्थानीय प्रशासन या पुलिस का कोई भी नुमाइंदा मौके पर मौजूद नहीं रहता. जिसकी वजह से ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं.
गुरुवार लगातार हो रही बारिश से धनगड़ी का नाला अपने उफान पर था तभी एक कार सवार युवक ने अपनी कार संख्या uk18h1778 राहुल शर्मा निवाशी काशीपुर ने अपनी आल्टो k10 कार नाले में डाल दी, जिससे कार बहने लगी, कार में राहुल शर्मा के साथ ही 5 लोग सवार थे, कार बहता देख सभी ने कार के ऊपर चढ़कर व स्थानीय लोगो की मदद से अपनी जान बचाई जिससे एक बड़ा हादसा होने से रह गया. तेज बहाव व बहते हुए नाले में कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहनों के वाहन डालने से कई ऐसे हादसे इस धनगढ़ी नाले में पहले भी हो चुके हैं जिनको इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है. बता दें कि धनगढ़ी के नाले के पास ही आपदा प्रबंधक द्वारा भी एक गेट लगाया गया है जिस को बताया जाता है कि जब ये धनगड़ी नाला अपने रौद्र रूप में होता है तो इस गेट को बंद कर वाहनों को नाले में जाने से रोका जा सकता है
बताते हैं कि वहां पर एक पुलिसकर्मी भी नाला आने पर तैनात रहेगा लेकिन कई बार ऐसे हादसे होने के बाद भी कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं दिखता शायद प्रशासन को और किसी बड़े हादसे का इंतजार है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित